नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से मचा हड़कंप, मौके पर बम निरोधक दस्ता
देश की राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग में बम की कॉल प्राप्त हुई। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक

देश की राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग में बम की कॉल प्राप्त हुई। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और श्वान दल उसी वक्त पहुंचे हैं। आधुनिक उपकरणों द्वारा रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
डीसीपी (रेलवे) केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि सुबह 8 बजे एक कॉल मिली। जिसमें यह बताया गया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गेट नंबर 8 अजमेरी गेट के पास एक लावारिस सूटकेस पड़ा हुआ मिला और उसमें बम हो सकता है। बम निरोधक दस्ता तथा डॉग स्क्वायड वहां पर पहुंच गए हैं। बैग की जांच हुई, इसमें कपड़े थे। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
एसडीएम कार्यालयों को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी
बता दें कि इससे पहले दिल्ली में स्कूल, सरकारी कार्यालयों, एयरपोर्ट जैसी जगहों पर बम होने की झूठी धमकी सामने आयी हैं। 21 अप्रैल को तीन सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ये धमकी द्वारका, नजफगढ़ और कापसहेड़ा स्थित एसडीएम कार्यालयों को दी गई थी। जिसके बाद इसकी जानकारी उसी वक्त पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तीनों थानों की पुलिस, बम निरोधक दस्ता और श्वान दल वहां पर पहुंचें। तीनों कार्यालयों के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। घंटों तलाशी अभियान के बाद इन कार्यालयों में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। इसके बाद जानकारी को फर्जी करार दिया गया था।









