दिल्ली के भलस्वा डेरी में मामा ने भांजे की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी फरार

देश की राजधानी दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके में एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक ने प्रॉपर्टी के झगड़े के चलते अपने

देश की राजधानी दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके में एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक ने प्रॉपर्टी के झगड़े के चलते अपने ही भांजे की चाकू मारकर हत्या कर दी है. यह हादसा रविवार की रात का है, जब आरोपी जितेंद्र ने अपने भांजे आकाश गिरी पर जानलेवा हमला किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी ह

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 28 साल के आकाश से हुई है. आकाश अपने पिता हरि गिरि के साथ गुरुनानक देव कॉलोनी का निवासी था. हरि का साला जितेंद्र अविवाहित है और अपनी मां के साथ रहता है. यह सभी पहले ससुराल में रहते थे, पर हाल ही में उन्होंने अपने मकान को खाली किया गया था.

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र और आकाश गिरी के बीच ड्राई क्लीनिंग का कारोबार भी करता था. पर कुछ समय के बाद जितेंद्र ने अपने बहनोई और भांजों पर संपत्ति कब्जा करने का आरोप किया. उसने जन्माष्टमी के दिन संपत्ति खाली न करने की धमकी भी दी थी. जिसके बाद घरवालो ने एक हफ्ते पहले जितेंद्र के मकान को खाली किया और पास में रहने लगे.

मृतक के बड़े भाई अभिलाष ने बताया कि उनके पिता रविवार की रात को ऑफिस से वापिस आ रहे थे. रास्ते में जितेंद्र ने हरि की जांघ पर चाकू से हमला किया. घायल पिता को देखकर अभिलाष तथा आकाश दोनों स्कूटी से मामा जितेंद्र के घर की तरफ गए. पर जितेंद्र हाथ में चाकू लेकर गली में घूमता हुआ मिला. जब दोनों भाइयों ने जितेंद्र से हमले का कारण पूछा, तो उसने आकाश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया. अभिलाष ने अपने छोटे भाई को बीजेआरएम अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया. इस हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!