राजधानी में बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला, चार की मौत
सीमापुरी इलाके में एक ट्रक वाले ने डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को ट्रक से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की उसी वक्त मौत हो गई।

देश की राष्ट्रीय दिल्ली आए दिन दिल दहला देने वाले मामले सामने आते है। आपको बता दें, ऐसा ही सीमापुरी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सीमापुरी इलाके में एक ट्रक वाले ने डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को ट्रक से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की उसी वक्त मौत हो गई।
बता दें, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय करीम, 25 वर्षीय छोटे खान, 38 वर्षीय शाह आलम और 45 वर्षीय राहुल के रूप से हुई है। वहीं, 16 वर्षीय मनीष और 30 वर्षीय प्रदीप अभी घायल है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सीमापुरी में डीटीसी डिपो रेडलाइट को पार करते हुए डीएलएफ टी-प्वाइंट की ओर जा रहे थे। देर रात 1:51 बजे तेज गति में ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया। जिनमें से चार की उसी वक्त मौत हो गई। उस घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए टीमों का गठन किया गया है ओर फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़े: Diesel Cars Ban: अक्टूबर से बंद हो रही है डीजल की ये गाड़ियां, जाने वजह










