बेलगाम कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, युवक की हुई मौत
अलीपुर में बुधवार रात बख्तावरपुर-हिरणकी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। जिससे घर के लोगो का

अलीपुर में बुधवार रात बख्तावरपुर-हिरणकी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। जिससे घर के लोगो का आरोप है कि कार चालक ने कम से कम सौ मीटर तक युवक को घसीटा, जिस कारन से उसकी उसी वक्त मौत हो गई। चालक कार को वहां पर छोड़ वह भाग गया, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सौंप दिया है और आरोपी चालक से जांच कर रही है।
मृतक की पहचान 35 वर्ष के मंजीत से हुई है। वह परिवार के साथ हिरणकी गांव में रहते थे। उसके घर में माता-पिता, तीन भाई, पत्नी और छह साल की बेटी है। वह नरेला के भाेरगढ़ की फैक्टरी में ठेकेदारी करते थे। मंजीत के भाई लोकेश ने कहा कि बुधवार रात काम खत्म करने के बाद वह घर वापिस आ रहे थे। कुशक गांव के पास बख्तावपुर-हिरणकी रोड पर जाते ही बुराड़ी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मारी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वहां बने स्पीड ब्रेकर से गुजरने के चलते कार का संतुलन बिगड़ गया और टक्कर लगते ही बाइक और मंजीत कार की बोनट के नीचे फंस गए। कार बाइक और मंजीत को 100 मीटर तक घसीटता हुआ गया। फिर चालक कार को रोककर वहां से भाग गया। राहगीरों से मिली जानकारी के बाद वहां पर पहुंची पुलिस ने मंजीत को पास के अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार नंबर के जरिये चालक की पहचान करने के बाद उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान पल्ला के रहने वाले सुरेश से हुई है।
आधा अधूरा ब्रेकर बना मौत का कारण
मंजीत के भाई लोकेश ने कहा कि आधा अधूरा ब्रेकर मौत की वजह कारण बना है। उनका आरोप है कि जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर बुधवार को दिन में कोई ब्रेकर नहीं बना था। रात में अचानक वहां पर आधा अधूरा स्पीड ब्रेकर बना दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बताया कि तेज रफ्तार कार चालक स्पीड ब्रेकर के अचानक आने अपने कार से नियंत्रण खो दिया और कार मंजीत की बाइक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि स्पीड ब्रेकर से पहले वहां कोई जानकारी बोर्ड नहीं लगाया गया है।
बाउंसर का काम भी करते थे मंजीत
मंजीत की मौत के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है। भाइयों ने कहा कि सबसे बड़े भाई होने के कारन वजह से उनपर घर की पूरी जिम्मेदारी थी। फैक्टरी में काम करने के साथ ही वह बाउंसर के तौर पर भी काम करते थे। भाई की मौत के बाद से परिवार पूरी तरह से टूट गया है।









