Delhi Metro के अंडरग्राउंड स्टेशनों पर नहीं होगी अब नेटवर्क की परेशानी

दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को जल्द ही कमज़ोर मोबाइल नेटवर्क की परेशानी से राहत मिलने वाली है।

दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को जल्द ही कमज़ोर मोबाइल नेटवर्क की परेशानी से राहत मिलने वाली है। दरअसल मेट्रो के 29 भूमिगत स्टेशनों पर मोबाइल कनेक्टिविटी को अपग्रेड किया जा रहा है।

जिससे लोगों को मेट्रो में यात्रा करते समय मोबाइल पर बात करने में या ऑनलाइन काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

आपको बता दें कि टीसीआईएल ( टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड) के सहयोग से DMRC ( दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरशन) की तरफ से नेटवर्क अपग्रडेशन का काम इस साल के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो के इन स्टेशनों पर होगी बेहतर नेटवर्क की सुविधा

येलो लाइन:  गुरु तेग बहादुर, विश्वविद्यालय, विधानसभा, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, नई दिल्ली, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, जोरबाग, आईएनए, एम्स, ग्रीन पार्क, हौज खास, मालवीय नगर, साकेत।

ब्लू लाइन: बाराखंभा रोड, मंडी हाउस, द्वारका सेक्टर-२१

वॉयलेट लाइन: मंडी हाउस, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय, खान मार्केट, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, जंगपुरा स्टेशन।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: दोस्त को दोस्त की मदद करना पड़ा भारी, जानें पूरा मामला

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!