Delhi Vaccination News: दिल्ली में आरंभ हुई ‘वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स’ योजना

Delhi Vaccination News: कोरोना वायरस की तीसरी लहर की संभावना देश में बनी हुई है, इस दौरान हर राज्य सरकार वैक्सीनेशन की स्पीड को तेज़ करने की कोशिश में लगी है

Delhi Vaccination News: कोरोना वायरस की तीसरी लहर की संभावना देश में बनी हुई है, इस दौरान हर राज्य सरकार वैक्सीनेशन की स्पीड को तेज़ करने की कोशिश में लगी है। इसी के चलते राजधानी दिल्ली की सरकार ने अब वैक्सीनेशन की दिल्ली में गति बढ़ाने के लिए अब ‘वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स‘ योजना की नई पहल की है।

जानकारी के मुताबिक, यह योजना सेंट्रल दिल्ली में स्थित लोहा मंडी के रहने वाले मज़दूरों के घर तक वैक्सीन पहुँचाने के मकसद से लॉन्च की गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस ड्राइव में प्रति दिन 150 व्यक्तियों को बिना अपॉइंटमेंट के वैक्सीन दी जा सकती है।

आम आदमी पार्टी (AAP ) के विधायक राघव चड्डा ने इस संबंध में बोला कि सरकार का लक्ष्य हर एक व्यक्ति तक वैक्सीन का सुरक्षा कवच पहुंचाना है, कुछ लोग स्मार्टफोन ना होने की वजह से अपॉइंटमेंट लेकर टीकाकरण सेंटर नहीं जा पा रहे थे। इस समस्या के हल के लिए सरकार ने यह खास वैक्सीनेशन ड्राइव का इंतेज़ाम किया है।

Radhey Krishna Auto

राघव चड्डा ने आगे कहा कि स्मार्टफोन ना होने की वजह से और जागरूकता की कमी के कारण लोहा मंडी एरिया में रहने वाले मज़दूरों ने अभी तक वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं ली है। इस बात की सूचना मिलते ही इसे गंभीरता से लिया गया और ज़िला अधिकारी के साथ मिलकर यह स्पेशल वैक्सीनेशन ड्राइव का प्रबंध किया गया।

ये भी पढ़े: Aaj Ka Panchang: जानें नकारात्मक ऊर्जा को कैसे मिटाया जाए

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!