ट्रेंडिंगदिल्लीदेश

180 Km की रफ्तार से दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रैन 107 मिनट में पंहुचा देगी नई दिल्ली से आगरा

मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस का स्पीड ट्रायल था जहां इसे 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भगाना था जो कि पूरा हो चूका है

देश में जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने वाली है लेकिन उसके पहले एक नया रिकॉर्ड सेट हो गया है जहां मंगलवार को देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल पूरा हो गया है जिसके बाद अब दिल्ली से आगरा कैंट तक ये ट्रैन आपको बहुत कम समय में पंहुचा देगी।

बता दें कि मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस का स्पीड ट्रायल था जहां इसे 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भगाना था जो कि पूरा हो चूका है। इसका मतलब है कि नई दिल्ली से आगरा कैंट तक 107 मिनट में ट्रेन पहुंच गई। ट्रायल के दौरान ट्रेन में पानी से भरा ग्लास रखा था। ग्लास से एक बूंद पानी तक नहीं छलका।

एस में ये ट्रैन आगरा से नई दिल्ली सेक्शन के बीच हाई स्पीड ट्रेन बन चुकी है क्योकि इसको दिन में 3.53 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आगरा कैंट के लिए रवाना किया था और ये 5.11 मिनट पर मथुरा जंक्शन होते 5.40 मिनट पर आगरा कैंट पहुंची। जिसमे कि इस रफ़्तार से इसे नई दिल्ली से आगरा कैंट पहुंचने में 107 मिनट यानी पौने दो घंटे का समय लगा।

कैसी है वंदे भारत ?

इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे साफ़ दिख रहा है कि कितनी तेज़ रफ़्तार में ये ट्रैन दौड़ रही है जिसमे ट्रेन में आगरा के DRM आनंद स्वरूप व नई दिल्ली के डीआरएम सवार थे।

1260 फुट लंबी इस ट्रेन में हवाई जहाज जैसी सीटें हैं, AC चेयर व एक्जक्यूटिव चेयर हैं। साथ ही वीडियो में साफ़ देख सकते है कि ट्रायल रन में ट्रेन की रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक रही।

Tax Partner
ये भी पढ़े: दिल्ली मेट्रो से अब घर तक छोड़ेगी AC फीडर बस, जानिए टाइमिंग और किराया

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button