किरायेदार का सत्यापन अनिवार्य, नहीं तो मकान मालिक पर हो सकता है केस
फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले को बिना सत्यापन किराए पर मकान देने वाले मालिक पर मुकदमा दर्ज होगा। पुलिस मकान मालिक के खिलाफ सख्त कार्यवाही ....

राजधानी दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले जालसाजों को बिना जांच कराये किराए पर मकान देने वाले मकान मालिक पर मुकदमा दर्ज होगा। आप को बतादे दिल्ली पुलिस मकान मालिक के खिलाफ सरकारी नियमों का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले को बिना सत्यापन किराए पर मकान देने वाले मालिक पर मुकदमा दर्ज होगा। दिल्ली पुलिस मकान मालिक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।
राजधानी दिल्ली में जालसाज लगातार फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी को अंजाम दे रहे हैं। अधिकतर कॉल सेंटर किराए के मकान में चलते है इनको रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों का ये कहना है कि मकान मालिकों को साफ तौर पर निर्देश दिया गया है कि वो अपने किराएदारों का सत्यापन करवाएं। इसके बावजूद भी अगर कोई मकान मालिक किराएदारों का सत्यापन नहीं करवाता है तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।
सत्यापन करवाने से किराएदार की पूरी पहचान पुलिस को मिल जाती है। गलत इरादे से किराए पर मकान लेने वाला कोई भी व्यक्ति अगर कोई गलत जानकारी देता है तो पुलिस उस पर पूरी कार्रवाई कर सकती है।
साइबर सेल की जांच से ये पता चला है कि जालसाज अपने फर्जी कॉल सेंटर चलाने के लिए मकान मालिकों को मोटी रकम देकर मकान किराए पर लेते हैं और अपना सत्यापन कराने से बचते हैं। सरकार के नियम अनुसार मकान मालिकों को किराएदार रखने के एक सप्ताह के अंदर कागजात थाने में जमा करने होते हैं।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि साइबर सेल ने सितंबर माह तक दिल्ली में चल रहे करीब 100 से अधिक कॉल सेंटर का खुलासा किया है। इसमें जालसाज लोगों को नौकरी दिलाने, और बीमा पॉलिसी पर लाभ देने ,सस्ते दाम पर मोबाइल देने का झांसा देकर ठगी करते थे। पुलिस के मुताबिक इसमें ज्यादातर मामलों में आरोपी किराए पर मकान लेकर फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। इस लिए अब मकान मालिकों को सत्यापन करवाना अनिवार्य हो गया है।
यह भी पढ़े: पति नहीं बना रहा था संबंध, आठ साल बाद हुआ खुलासा, पति निकला…










