Video: दिल्ली मेट्रो बना लड़ाई का अड्डा, धक्का लगने पर आपस में भिड़े यात्री

जैसा की आप सभी जानते है की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन काफी वीडियो वायरल होते हैं जिसमें से एक या दो वीडियो आपको तो

जैसा की आप सभी जानते है की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन काफी वीडियो वायरल होते हैं जिसमें से एक या दो वीडियो आपको तो ऐसे होते है जो दिल्ली मेट्रो और फिर किसी स्टेशन के होते है। कभी मेट्रो में सोते युवक का वीडियो वायरल होता है तो कभी मेट्रो में रील बनाने वालो का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके साथ ही लड़ाई के भी काफी ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिसके अंदर लोग छोटी-मोटी बातों पर एक दूसरे से लड़ते हैं। अभी सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दो लोग आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी जो वीडियो सुर्ख़ियों में है वह दिल्ली मेट्रो के अंदर का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो लोग आपस में लड़ाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कभी पहला युवक दूसरे पर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है तो कभी दूसरा युवक पहले वाले पर भारी पड़ रहा है। वहीं मेट्रो में बैठे बाकि यात्री दोनों को रोकने में जुटी हुई है। पर कोई रुकने का नाम नहीं ले रहा। काफी देर के बाद दोनों अलग होते है और एक युवक मेट्रो से उतरता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए साथ में कैप्शन में लिखा है, ‘दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए काफी धक्का मुक्की को लेकर 2 लोग आपस में भिड़े ।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये इनका रोज का है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये दिल्ली मेट्रो नहीं WWE है। तीसरे यूजर ने लिखा- 14 साल से मेट्रो यूज करता आ रहा हूं, ये कभी मेरे सामने क्यों नहीं होता। वहीं एक यूजर ने लिखा- कितने सभ्य लोग हैं।

 

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!