/* */

Video: दिल्ली में पानी की किल्लत के चलते टैंकर पर चढ़े लोग, देखें वीडियो

देश की राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत आए दिन बढ़ती जा रही है। यहां पानी भरने के लिए सभी लोगों को हर रोज काफी मेहनत करनी पड़

देश की राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत आए दिन बढ़ती जा रही है। यहां पानी भरने के लिए सभी लोगों को हर रोज काफी मेहनत करनी पड़ रही है। दिल्ली में 90 प्रतिशत से अधिक घरों में पानी की आपूर्ति पाइपलाइन द्वारा होती है। इस पानी के लिए राजधानी के बाकि राज्यों पर निर्भर है। गर्मी में यहां पर पानी की मांग काफी बढ़ती जा रही है, पर पानी की आपूर्ति में अधिक अंतर नहीं आ रहा है। इस कारन से राज्य में पानी की किल्लत काफी बनी हुई है। दिल्ली सरकार की मंत्री अतिशी ने सरकार पर कम पानी की आपूर्ति देने के इल्जाम लगाए हैं।

जिस बीच दिल्ली के लोग पानी की कमी को सह रहे हैं और दैनिक जरूरत के लिए टैंकर मंगवा कर काम कर रहे हैं। इस कारन से जब भी टैंकर वहां जाता है, टैंकर के आते ही लोग पानी पर टूटते हैं। ऐसा ही नजारा दिल्ली की गीता कॉलोनी और चाणक्यपुरी में देखने को मिला। यहां पानी का टैंकर देखते टूट जाते ही लोग दौड़कर उस पर चढ़ गए और तुरंत पाइप उसमें लगा दिया। जब तक टैंकर रुका, तब तक उसमें कई पाइप जा चुके थे। बच्चे, महिलाएं सब पानी के लिए दौड़कर टैंकर पर चढ़ते। जिससे पानी की लूट के चलते हादसा होने की काफी उम्मीद है।

अतिशी और उपराज्यपाल भिड़े
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी और उपराज्यपाल (एलजी) के बीच बुधवार को पानी को लेकर काफी वार-पलटवार देखने को मिला। आतिशी ने सोशल मीडिया मंच पर कहा कि आज उपराज्यपाल ने हर पत्रकारों को एक विज्ञप्ति भी दी। साथ ही उन्होंने यह कहा, “इसमें उन्हें बहुत गालियां मिली हैं। मेरे बारे में काफी गलत बातें बोली है। की मैं जानती हूं कि उपराज्यपाल और भाजपा ‘आप’ से बेहद नफरत करते हैं, क्योंकि दिल्ली की जनता ने हर बार केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया है। पर हमसे नफरत करते हुए, आपको दिल्ली के लोगो से नफरत हुई। आपने हमें जितनी गालियां दे रहे है दो।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!