महिलाओं की मेट्रो में मारपीट का वीडियो वायरल, खींचे बाल और जमकर चलाए थप्पड़
इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसे साथ ही साथ लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

जैसे की आपको पता है दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो (Delhi Metro) काफी समय से अजब-गजब कारणों को लेकर सुर्खियों में अक्सर बनी रहती हैं जिसमे आपको कभी अश्लील हरकत, डांस तो कभी लड़ाई और यात्रियों की उटपटांग हरकतों के कारण मेट्रो यात्रियों का ध्यान उनकी तरफ चला जाता है और फिर उनमें से भी ही कोई उसका वीडियो बना लेता है जो बाद में फिर वो काफी तेजी से वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो फिर से अब फिर से सामने आया है जिसमें महिलाओं के बीच जोरदार मारपीट होता नजर आ रहा है और यह वीडियो महिलाओं के लिए आरक्षित बोगी का बताया जा रहा है।
दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की के बाद सुरु हो गया महाभारत, जमकर एक दूसरे के खिंचे बाल और चलाये झापड़#DelhiNCR #dmrc #DelhiMetro #NewYear2024 #DelhiPoliceCares pic.twitter.com/WR5rOl06V8
— Abhishek Nayan (ABP News) (@Abhisheknayan81) January 1, 2024
बता दें कि महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और फिर उसके बाद यह देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और उन्होंने जिसके बाद एक दूसरे के बाल खींचते हुए भी जमकर थप्पड़ जड़े गए है और इस दौरान वहां मौजूद किसी महिला यात्री द्वारा इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसे साथ ही साथ लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
हालाँकि, देखा जाए तो यात्रियों की इस तरह की हरकतों से मेट्रो की छवि भी धूमिल होती है, वही दूसरी तरफ दिल्ली मेट्रो ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और साथ ही साथ यात्रियों से भी अनुरोध करती रहती है कि ऐसी घटना सामने आने पर भी मेट्रो प्रशासन को अवगत कराएं ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। लेकिन इसके बावजूद भी इन पर काबू नहीं पाया जा सका है जिससे पहले भी कई मौकों पर दिल्ली मेट्रो के अंदर कभी प्रेमी जोड़ों के आपत्तिजनक वीडियो, तो कभी बहुत से लोगों के डांस और झगड़े के वीडियो भी बड़े तौर पर सामने आ चुके हैं।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










