दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल, थप्पड़-घूंसे बरसातीं दिखी

देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली मेट्रो के अंदर यात्रा करने वाले कब क्या कर जाएं यह कोई समझ नहीं सकता। ऐसा ही एक नया वीडियो बड़ी

देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली मेट्रो के अंदर यात्रा करने वाले कब क्या कर जाएं यह कोई समझ नहीं सकता। ऐसा ही एक नया वीडियो बड़ी ही तेजी से सुर्ख़ियों में आ रहा है। बता दें, इसमें 2 लड़कियां एक-दूसरे को काफी बुरी तरह से मारती हुई नज़र आ रही हैं। दोनों एक-दूजे पर चीख-चिल्ला रही हैं। वहां खड़े हुए लोग सब उनका वीडियो बना रहे हैं। यह कोई नई बात नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में बनाया गया कोई विवादित वीडियो लोगों की चर्चा का विषय बन हो।

खींचातानी और गुत्थम-गुत्थी
दरअसल, रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक एक वीडियो अचानक से काफी तेजी से वायरल हो गया, जिसमें 2 लड़कियां एक-दूसरे का बाल नोचते और चींखते हुए देखी गईं। दोनों किस बात पर लड़ रही हैं, यह भी पता नहीं चल पा रहा है। बस, उन दोनों में खींचातानी और गुत्थम-गुत्थी होते हुए नज़र आ रही है। वहां खड़ी एक लड़की उन्हें रोकने का प्रयास भी कर रही है लेकिन उन दोनों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

यह किस मेट्रो रूट का था?
बता दें कि दिल्ली मेट्रो में समय-समय पर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें से कभी कोई वीडियो झगड़े से संबंधित होता है तो कभी डांस और अश्लील हरकतों वाली। वैसा ही इस वीडियो में दिख रहा है। दोनों महिलाएँ एक-दूसरे पर लात-घूंसें चलाती नजर आईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह किस मेट्रो रूट का था?

मेट्रो की ऐसी ही वायरल वीडियो पर एक नजर
फरवरी 2025: दिल्ली मेट्रो में एएफसी गेट फांदने की घटना का वीडियो वायरल हुआ। यह घटना 13 फरवरी की रात को जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर हुई थी।

अक्टूबर 2024: एक वीडियो में दो लड़के एक बुजुर्ग व्यक्ति को पीटते दिखे, क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर लड़कों को गाली दी थी।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!