Video: ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, अचानक ब्लास्ट हुआ शरीर, देखें वीडियो

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, बता दे वीडियो देख आप भी चौंक जाएंगे. वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, बता दे वीडियो देख आप भी चौंक जाएंगे. वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स ट्रेन की छत पर खतरनाक तरीके से खड़ा हुआ है, जिसे देखने के बाद रेलवे स्टेशन पर अचानक से हड़कंप मच गया. यह हादसा न केवल युवक की लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि रेलवे की सुरक्षा पर भी काफी सवाल खड़े किया है. इस हादसा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

कई लोगों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया

वीडियो में आप साफ़ देखा सकते है कि एक युवक ट्रेन के ऊपर खड़ा हुआ है और वहां के सभी लोग उसे बार-बार ट्रेन के ऊपर से उतरने के लिए बोल रहे हैं, पर युवक किसी की एक नहीं सुन रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के ऊपर कितनी सारी बिजली की तारे लटकी हुई है. लोग उसे बार-बार समझा रहे हैं. कई लोग इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं, पर अचानक से युवक ने बिजली की तार को छूआ और उसे बहुत ही तेज झटका लगा, जिसके चलते युवक ट्रेन से नीचे गिरा.

युवक को तेज बिजली का झटका लगा

वीडियो में साफ देख सकते है कि युवक को कितनी तेज बिजली का झटका लगा है और वह सीधा नीचे आकर गिर गया, पर अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि युवक की जान बची और नहीं. इस प्रकार की हरकत करना बेहद ही खतरनाक हो सकता है. ट्रेन की छत पर चढ़ना और लटकना जानलेवा साबित भी हो सकता है. वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने युवक की लापरवाही पर सवाल खड़े किए. हालांकि ये वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!