विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत दिवाली के बाद : केंद्र सरकार
कल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी तेजी विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत दिवाली के बाद : केंद्र सरकार

केंद्र सरकार अपनी कल्याणकारी योजनाओं को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए दिवाली के बाद ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की शुरुआत करेगी। इसके तहत कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में तेजी लाई जाएगी।
इसे 2.7 लाख पंचायतों में 6 महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में देश भर में एक मेगा अभियान के रूप में शुरू करने का निर्णय लिया गया है।केंद्र सरकार अपनी कल्याणकारी योजनाओं को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए दिवाली के बाद ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की शुरुआत करेगी।
इसके तहत कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में तेजी लाई जाएगी। इसे 2.7 लाख पंचायतों में 6 महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में देश भर में एक मेगा अभियान के रूप में शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
हाल ही में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से लागू करने की आवश्यकताओं पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सभी योजनाएं अगले छह महीनों में पूर्ण रूप से सभी लोगों तक पहुँचे। इसके लिए कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को कड़ी मेहनत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया कि जिन लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन तक तेजी से योजनाओं का लाभ पहुँचे।
इस अभियान में सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम किसान, फसल बीमा योजना, पोषण अभियान, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनऔषधि योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, कौशल विकास, विश्वकर्मा योजना की पहुँच को सुनिश्चित किया जाएगा।










