थाना विकास पुरी: पुलिस ने किया तीन लुटेरों को गिरफ्तार

राहगीरों से मोबाइल तथा अन्य कीमती सामान लूटने वाले तीन लुटेरों को विकास पुरी थाने की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अंकित, चिराग गुप्ता, और सूरज के रूप में हुई है। तीनों आरोपी क्रमश: चन्दर विहार, कृष्णा पुरी और इंदिरा कैंप के निवासी हैं। पुलिस ने लुटेरों के साथ-साथ इनसे चोरी का सामान खरीदने वाले नंदन कुमार को भी गिरफ्तार किया है।   

दरअसल, पूरा मामला तब नज़र में आया जब 24 जून 2021 को शिकायतकर्ता ने मोबाइल छिनने की रिपोर्ट दर्ज कराई। विकास पुरी थाने में पूरा मामला एफआईआर संख्या 365/21 यू/एस 356/379/34 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया। इसके लिए एसएचओ (विकास पुरी), और एसीपी (तिलक नगर) के साझा मार्गदर्शन में एक समर्पित टीम का गठन किया गया था। इस टीम में एएसआई कैलाश चंद, एचसी भगत सिंह, एचसी पवन, सीटी प्रेम चंद, सीटी पंकज, सीटी राजेश, व सीटी राजबीर को शामिल किया गया। टीम ने तुरंत जाँच शुरू की और अपने गुप्त मुखबिरों को सक्रिय किया। गुप्त जानकारी इकठ्ठा कर लुटेरों को चन्दर विहार नाला रोड के पास पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन लुटेरों के साथ एक रिसीवर को भी गिरफ्त में लिया है तथा इनके पास से दो मोबाइल फ़ोन सहित एक स्कूटी बरामद की है। आगे की पूछताछ और कार्यवाही जारी है। 

 

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!