कोविड नियमो का उल्लंघन करना पड़ा भारी: पांच जुलाई तक बंद रहेंगे दिल्ली के कई बाज़ार  

लक्ष्मी नगर समेत दिल्ली के मंगल बाज़ार, विजय चौक, गुरु रामदास नगर, सुभाष चौक और जगतराम पार्क रहेंगे 5 जुलाई रात 10 बजे तक बंद।

कोविड नियमों का उलंघन होने पर दिल्ली के प्रसिद्ध लक्ष्मी नगर मुख्य बाज़ार समेत कई बाज़ारों को बंद कर दिया गया है। सूचना के अनुसार इन बाज़ारों में कोरोना नियमों का उल्लंघन हो रहा था, जिसके कारण पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट ने इन्हे बंद करने का निर्णय किया।

पूर्वी दिल्ली की जिला मजिस्ट्रेट व् दिल्ली डिज़ास्टर मैनेजमेंट प्राधिकरण की अध्यक्षा सोनिका सिंह ने मंगवार को आदेश जारी किया। इसके अनुसार विकास मार्ग से लवली पब्लिक स्कूल, किशन कुञ्ज और आसपास के इलाके जैसे विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क आदि पांच जुलाई रात दस बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि ज़रूरी सामानों की बिक्री करने वाली दुकाने खुली रहेंगी।

प्रीत विहार SDM की रिपोर्ट के  अनुसार इन बाज़ारों में भारी मात्रा में खरीददार आ रहे थे। दुकानदार, विक्रेता और आम जनता नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। इसके चलते डीसीपी (ईस्ट) को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने और यहाँ का सैनिटाईज़ेशन करने की हिदायत दी गयी है।

 

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!