दिल्ली में कहर बरपा रहा है वायरल फीवर, ऐसे रखें अपने बच्चों का ख्याल

राजधानी दिल्ली में इन दिनों तेज़ी से फ़ैल रहा वायरल इंफेक्शन बच्चों को ले रहा है चपेट में, जानें अपने बच्चों को इंफेक्शन से कैसे बचाएं

राजधानी दिल्ली में इन दिनों तेज़ी से बढ़ रहा वायरल इंफेक्शन बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। बच्चों में वायरल इंफेक्शन के लक्षण खांसी-ज़ुखाम, बुखार और शरीर में लाल चकते पड़ना आदि के रूप में दिखाई दे रहे हैं जिसके चलते हॉस्पिटल्स में काफी भीड़ देखने को मिल रही है।

राजधानी के चाचा नेहरू हॉस्पिटल में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बच्चों के वायरल इंफेक्शन के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

पिछले वर्ष जहां वायरस सीज़न के दौरान प्रति दिन 800 से 900 रोगियों की ओपीडी हो रही थी, वहीँ इस साल खासकर पिछले एक सप्ताह में ओपीडी की संख्या लगभग 1700 के आसपास हो गई है। कुछ ऐसा ही आलम राजधानी के अन्य हॉस्पिटल्स में भी बना हुआ है।

वहीँ एक्सपर्ट्स की मानें तो वायरल फीवर के मामले केवल बच्चों में ही नहीं बल्कि यंग ऐज के लोगों में भी नज़र आ रहे हैं।

वायरल फीवर से ऐसे करें अपने बच्चों का बचाव

  1. – इस वायरल इंफेक्शन के दौरान बच्चें मास्क पहनकर ही घर से निकलें।
  2. – घर में जब भी आए, अपने हाथों को अच्छे तरीके से साबुन से ज़रूर धोएं।
  3. – परिजन अपने बच्चों को केवल घर का खाना ही खिलाएं।
  4. – बाजार के पैक्ड फ़ूड या जंक फ़ूड से अपने बच्चों को दूर रखें ।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े : Gold Price Today: सोने के दामों में देखी गई स्थिरता, ग्राहकों के लिए सुनहरा अवसर

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!