Viral Post: दिल्ली मेट्रो की सीट पर रहे पैसेंजर्स, तस्वीरें हुईं वायरल
देश की राजधानी दिल्ली के मेट्रो की सबसे साफ-सुथरी तथा वक्त पर चलने वाली परिवहन सेवा मानते है। इसके अंदर सफर करने के लिए कुछ जरूरी

देश की राजधानी दिल्ली के मेट्रो की सबसे साफ-सुथरी तथा वक्त पर चलने वाली परिवहन सेवा मानते है। इसके अंदर सफर करने के लिए कुछ जरूरी नियम और शिष्टाचार बनाए गए हैं ताकि सभी यात्री आरामदायक तथा सुरक्षित यात्रा कर सकें। पर कई बार कुछ लोग इन नियमों को अनदेखा कर देते हैं और ऐसा व्यवहार करते हैं जिससे दूसरे यात्रियों को परेशानी होती है। हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक दिल्ली मेट्रो के फर्श पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। उसने हाथ में मोबाइल पकड़ा हुआ है और आराम से उसे स्क्रॉल कर रहा है, जैसे वह मेट्रो में नहीं, बल्कि अपने घर के सोफे पर हो। यह नजारा देख काफी लोगों ने नाराजगी जताई और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से शिकायत की। डीएमआरसी को भी इस पर जवाब देना पड़ा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी पोस्ट के बारे में जानकारी से बताने जा रहे हैं। इसलिए आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
@OfficialDMRC
This is want happen in delhi metro live sunday 5pm pink line toward majlis park @DCP_DelhiMetro @metro pic.twitter.com/nZwjCPmzg9— Ishtyak khan (@ishtyak) July 27, 2025
इतना ही नहीं, दिल्ली मेट्रो में काफी बार इस प्रकार के मामलों में यही जवाब देती है। जब भी कोई तस्वीर और वीडियो वायरल होता है जिसमें कोई युवक मेट्रो में फर्श पर बैठा और लेटा हुआ होता है तो DMRC उस पर जवाब देकर इससे जुड़े मामले मांगती है ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।
दिल्ली मेट्रो के फर्श पर लेटते हुए यात्री का फोटो वायरल
यह पहली बार नहीं है जब ऐसा मामला सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार मेट्रो में यात्रियों को नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा गया है। कुछ लोग ग्रुप बनाकर फर्श पर बैठ जाते हैं, कुछ लोग सीट पर लेट जाते हैं या जूतों के साथ सीट पर चढ़ जाते हैं। इस तरह के व्यवहार से अन्य यात्रियों को परेशानी होती है और मेट्रो की साफ-सफाई भी खराब होती है। दिल्ली मेट्रो प्रशासन यात्रियों से बार-बार अपील करता है कि वे मेट्रो के नियमों का पालन करें। मेट्रो में साफ-सफाई, अनुशासन और शिष्टाचार का ध्यान रखना हर यात्री की जिम्मेदारी है।
DMRC ने दिया यह जवाब
सोशल मीडिया पर हर बार ऐसे मामलों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं, पर कुछ ही वक्त बाद लोग इन्हें भूल जाते हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या DMRC को केवल सोशल मीडिया पर जवाब देने तक ही सीमित रहना चाहिए या ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होनी चाहिए? अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले वक्त में ऐसे मामले और बढ़ती हैं, जिससे मेट्रो की छवि तथा यात्रियों का अनुभव दोनों प्रभावित हो सकते हैं। नियम सबके लिए हैं और उन्हें सभी को मानना चाहिए। तभी मेट्रो जैसी सुविधा सुरक्षित रह सकती है।









