इंस्टाग्राम पर सातवीं की छात्रा से शिक्षक ने किया यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार
देश की राजधानी दिल्ली के प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा से स्कूल के शिक्षक ने इंटरनेट मीडिया पर यौन उत्पीड़न करने

देश की राजधानी दिल्ली के प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा से स्कूल के शिक्षक ने इंटरनेट मीडिया पर यौन उत्पीड़न करने का मामला देखने को मिला है। छात्रा के पिता की शिकायत पर सेक्टर-51 महिला थाने में शिक्षक के विरुद्ध FIR दर्ज करवाई। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया।
छात्रा के पिता की तरफ से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, शिक्षक ने उनकी बेटी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए दबाव डाला था। छात्रा ने मां की इंस्टाग्राम आईडी से शिक्षक की आईडी को फॉलो किया। इसके बाद आरोपित ने छात्रा को अश्लील मैसेज भेजे। 24 मई को एक बार फिर उसने अश्लील संदेश भेजे।
छात्रा ने पिता से की शिकायत
जिस पर छात्रा ने अपने पिता को इस मामले के बारे में सब जानकारी दी। पिता की शिकायत पर सोमवार को थाने में मामला दर्ज किया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपित को केस में मौजूद अनुसंधान कर लिया। डीसीपी विरेंद्र विज ने आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।









