वीडियो में देखें कैसे सलाखों के पीछे कानून की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं नीरज बवाना के बदमाश

आज कल नीरज बवाना गिरोह के बदमाशों का जेल में पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है

आज कल बवाना के कुख्यात बदमाशों का जेल में पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में जेल में बंद नीरज बवाना गिरोह के बदमाश शराब की पार्टी करते हुए नज़र आए हैं। हालांकि आपको बता दें कि इस बात की पूरी जानकारी नहीं है कि यह वीडियो पुलिस लॉकअप का है या फिर जेल के अंदर का। 

जानकारी के मुताबिक, 24 सेकंड और 9 सेकंड की वायरल वीडियो में राहुल काला और उसका भाई नवीन बाली अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रहा है, इतना ही नहीं बल्कि चिप्स के पैकेट, नमकीन, शराब, सिगरेट आदि समान का वह सभी वीडियो में सेवन करते हुए नज़र आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, राहुल और नवीन क्रमश: 2014 और 2019 से सलाखों के पीछे हैं। वीडियो में इन बदमाशों के पास फोन भी दिखाई दे रहा है और सलाखों के दूसरी तरफ कुछ लोग भी नज़र आ रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हाल ही में पुलिस के स्पेशल सेल ने इन पर विरोधी गिरोह के बदमाशों की हत्या की साज़िश बनाने पर मुकदमा दर्ज किया था।     

Radhey Krishna Auto

ये भी पढ़े: 26 August Hindu Panchang: जानें जन्माष्टमी के पर्व पर व्रत रखने के अनेक लाभ

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!