पानी का संकट: दिल्ली के इन इलाकों में दिवाली तक नहीं मिलेगा पानी

गंगाजल परियोजना के अधिशासी अभियंता उन्मेश शुक्ला द्वारा बताया गया कि हर साल की अक्टूबर के महीने में यह स्थिति आती है।

दिल्ली में अक्सर सभी जगह पानी की किल्लत देखी जाती है। ऐसी ही एक और खबर सामने आई है जहां ट्रांस हिंडन क्षेत्र के इंदिरापुरम, वसुंधरा, सिद्धार्थ विहार, वैशाली, डेल्टा काॅलोनी और कोशांबी को एक बार फिर से त्योहारों के सीजन में दिवाली यानी 12 नवंबर तक पानी के संकट का सामना फिर से करना पड़ेगा।

इसकी वजह है की सफाई के लिए गंगनहर को मंगलवार की शाम को बंद कर दिया जाना और इसी के साथ गंगाजल की आपूर्ति बंद हो गई है। जिसके चलते अब जल निगम के प्रताप विहार प्लांट पर जितना पानी बचा है, उसकी ही सप्लाई हो पाएगी। इसके बाद GDA और नगर निगम के ट्यूवबेल और टैंकर से दिन में ही एक समय पानी दिया जाने वाला है।

बता दें कि गंगाजल परियोजना के अधिशासी अभियंता उन्मेश शुक्ला द्वारा बताया गया कि हर साल की अक्तूबर के महीने में यह स्थिति आती है। जिसके चलते गंगनहर को बंद करके सफाई और प्लांट में मरम्मत के काम किए जाते हैं। ऐसे में प्रताप विहार प्लांट की भंडारण क्षमता 150 क्यूसेक है और इतना ही पानी भंडारण करके रखा गया है जिसके चलते अगले एक-दो दिन में इसी से आपूर्ति करने का प्रयास किया जाने वाला है। साथ ही ट्यूबवेल और टैंकर से आपूर्ति की व्यवस्था कर दी गई है।

हालाँकि, गंगाजल की आपूर्ति बंद होते ही ट्रांस हिंडन क्षेत्र के करीब 6 लाख लोग बोतलबंद पानी के भरोसे हो जाते हैं और इस पानी की गुणवत्ता पर कई बार सवाल उठ चुके हैं जिसके ज्यादातर प्लांट के पानी के नमूने फेल हो चुके हैं लेकिन मजबूरी में लोगों को इसे ही आखिर में खरीदना पड़ता है। जिसमे कई जगह तो टैंकर पहुंचता ही नहीं है और ट्यूबवेल से पानी बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिल तक नहीं पहुंच पाता है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!