Delhi Metro के मजेंटा लाइन पर ट्रैक पर भरा पानी, कई घंटों के बाद रूट पूरी तरह चालू

देश की राजधानी दिल्ली की मेट्रो की मजेंटा लाइन यानी जनकपुरी पश्चिम से लेकर डाबरी मोड़ के मेट्रो ट्रैक पर कल पानी भर गया। मेट्रो ट्रैक

देश की राजधानी दिल्ली की मेट्रो की मजेंटा लाइन यानी जनकपुरी पश्चिम से लेकर डाबरी मोड़ के मेट्रो ट्रैक पर कल पानी भर गया। मेट्रो ट्रैक पर पानी भरने के कारन से इस रूट पर मेट्रो सेवा कई घंटे तक बंद रही। मजेंटा लाइन दिल्ली में जनकपुरी पश्चिम स्टेशन से नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से जोड़ती है। DMRC की तरफ से जारी हुए एक बयान में यह कहा गया कि डाबरी मोड़ और जनकपुरी वेस्ट के बीच पानी भरने के कारण से मजेंटा लाइन प्रभावित रही।

जानकारी के अनुसार, जनकपुरी पश्चिम और टर्मिनल-1 IGIA स्टेशन तक सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर करीब तीन बजे तक एक लाइन पर ही ट्रेन सेवा उपलब्ध थी। दोपहर तीन बजे DMRC ने इस जानकारी को लेकर ट्वीट भी किया कि इस रूट पर मेट्रो सेवा अभी सामान्य रूप से बहाल हो गई है।

साथ ही यह भी बताया गया है कि मजेंटा लाइन के टर्मिनल-1 IGIA से लेकर बॉटनिकल गार्डन के बीच सेवा सही रही और दोनों लाइन पर ट्रेन भी उपलब्ध थी।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!