Delhi Water Logging: देखिये दिल्ली में 100 से अधिक सड़कें कैसे बन गयी तालाब

दिल्ली में सोमवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते एक बार फिर दरिया बन गयी दिल्ली की सड़कें, दिल्लीवासियों को हुई परेशानी।

देश की राजधानी दिल्ली में हर साल की तरह इस साल भी बारिश अपने साथ सुहावने मौसम के साथ-साथ जलजमाव की परेशानी भी लेकर आई है। आज (सोमवार) सुबह 3 बजे से दिल्ली सहित आसपास के कई इलाकों में लगातार ज़ोरदार बारिश हो रही है। जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर के कई इलाके तालाब में तब्दील हो गए हैं। इसकी वजह से पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

दिल्ली में हर साल ही जलभराव की समस्या रहती है। इसके बावजूद भी स्थानीय निकाय की ओर से कारगर समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं। यही कारण है कि राजधानी की 100 से भी अधिक सड़कों में जलजमाव हो गया है।

दिल्ली में जलभराव की समस्या के चलते दिल्लीवासियों को बहुत-सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जलजमाव के चलते दिल्ली में कई बार तो रिहायशी इलाकों और दुकानों में भी पानी भर जाता है। इस साल भी निकास नालियां ब्लॉक होने के कारण पानी आगे नहीं जा पा रहा है, जिस वजह से छोटे वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है।

दिल्ली के इन इलाकों में हुआ भारी जलभराव

  • बारिश के कारण पुलप्रहलादपुर अंडरपास में भरा पानी
  • मडावली अंडरपास पुलिया
  • ईदगाह पुलिस कालोनी रोड
  • शाहदरा छोटा बाजार की पुलिया
  • करावल नगर रोड, त्रिलोकपुरी रोड
  • स्वामी दयानंद अस्पताल रोड
  • मीत नगर, वजीराबाद रोड आदि मार्गों पर जलभराव देखने को मिला।
  • वहीं, आजादपुर फ्लाइओवर कंझावला, घेवरा, हमदर्द रोड सीताराम बाजार, हमर्दद अरुणा आसफ अली रोड, रविदास कालोनी सराय पीपल थला इसलाकों में भी बुरी तरह पानी भर गया है।
  • पश्चिमी दिल्ली के पालम, नजरफगढ़ रोड, द्वारका, एमबी रोड, पुलप्रहलादपुर अंडरपास, महिपालपुर से आईजीआइ रोड पर अंडरपास पर जलभराव है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़ दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक ज़ोरदार बारिश जारी रहेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Tax Partner

ये भी पढ़े:-  दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस दिखी एक साथ: जानें क्या है पूरा मामला?

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!