दिल्ली के इस इलाके में सताने लगी पानी की किल्लत, टैंकर देख भागने लगी महिलाएं
गर्मी की शुरुआत हुई है और दिल्ली के कई इलाको में पानी को लेकर त्राहि मचनी शुरू हो गयी है। न्यू अशोक नगर ई-ब्लाक के बाहर रविवार की

गर्मी की शुरुआत हुई है और दिल्ली के कई इलाको में पानी को लेकर त्राहि मचनी शुरू हो गयी है। न्यू अशोक नगर ई-ब्लाक के बाहर रविवार की दोपहर को लगभग 3 बजे जैसे ही पानी का टैंकर आया, उसी वक्त उस पर सभी महिलाएं दौड़ पड़ीं। पहले पानी लेने के लिए खूब धक्का-मुक्की होने लगी। फिर टैंकर चालक ने ही लाइन लगवाकर व्यवस्था बनवाई। तब सभी महिलाएं पानी भर पाईं।
रोज नहीं आता टैंकर
सिर पर पानी से भरी 10 लीटर की बाल्टी रख और हाथ में 5 लीटर का डिब्बा लटका कर वहां से जा रहीं 45 साल के सुमित्रा ने कहा कि पाइपलाइन बिछी है, पर फर भी उन्हें पानी नहीं मिलता। खरीदकर पानी पीने के लिए पैसे नहीं है। इस वजह से टैंकर के पानी पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि टैंकर भी नियमित नहीं आता। एक दिन छोड़कर टैंकर से पानी की सप्लाई होती है।
ऊपर की मंजिलों पर नहीं चढ़ता पानी
पानी भरने आई महिलाओं ने कहा कि इस क्षेत्र में पाइपलाइन में जब भी पानी आता है, भूतल पर होने की वजह से उसे ऊपर वाले ही भर पाते हैं। ऊपर की मंजिलों पर पानी नहीं आता। भूतल पर भी जो पानी आता है, वह पीने लायक ही नहीं होता। गंदा होने की वजह से वह शौचालय में ही इस्तेमाल हो पाता है। घर के बाकी सभी कामो के लिए टैंकर के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है।
लोग बिना नहाए ड्यूटी जाने को मजबूर
टैंकर भी रोज नहीं आता, एक दिन बाद आता है। टैंकर के आने का वक्त भी कोई निर्धारित नहीं है। दोपहर 2 से शाम 5 बजे के बीच कभी भी आ जाता है। इस वजह से जिस दिन टैंकर के आने की बारी होती है, दोपहर दो बजे से ही उसका इंतजार करना मजबूरी होता है। कभी-कभी तो दो-तीन घंटे इंतजार करते हुए बीत जाते हैं। दोपहर में खाना तक नहीं बना पाते।









