Water Supply Shortage: दिल्ली के इन इलाको में आज और कल नहीं आएगा पानी

राजधानी दिल्ली के कराला चौंक पर हुई पानी कि लीकेज के कारण 2 दिन बंद रहेगी पानी कि सप्लाई. दिल्ली के कुछ इलाको में पानी का महासंकट देखने को मिल सकता है.

राजधानी दिल्ली के कराला चौंक पर हुई पानी कि लीकेज के कारण 2 दिन बंद रहेगी पानी कि सप्लाई. दिल्ली के कुछ इलाको में पानी का महासंकट देखने को मिल सकता है. पहले ही जनता पानी की कमी के चलते परेशान है और अब इस खबर से और ज्यादा दिक्कत हो सकती है. जानकारी के मुताबिक 8 दिसंबर रात दस बजे से 9 दिसंबर रात 10 बजे तक पानी नहीं आएगा.

जिन इलाको में पानी नहीं आएगा उनमें नांगलोई, मुडंका, हिरण कूदना, निहाल विहार, बक्करवाला, नांगलोई जेजे कैंप, मोहन गार्डन ग्रुप ऑफ़ कॉलोनी, ज्वालापुरी, राजधानी पार्क, फ्रेंड्स एन्क्लेव, फिश मार्किट बूस्टर कमांड एरिया, मटियाला, हस्तसल, दिचाऊ कलां, झरोदा गांव, सैनिक एन्क्लेव और गोपाल नगर ग्रुप ऑफ़ कॉलोनी, हसनपुर, रावत, उज्वा, खरखरी, झुलझुली, समसपुर, मंडेला खुर्द, बकर गढ़, काजीपुर, ढांसा, शिकारपुर, झटिकरा, राघोपुर और इससे लगते गांव भी शामिल है.

Tax Partner

ये भी पढ़े : अब डॉक्टर मिनटों में पता लगाएंगें आप Depression के शिकार है या नहीं

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!