दिल्ली के वसंत कुंज में पानी की सप्लाई बंद, लोगों ने किया प्रदर्शन
साउथ दिल्ली के वसंत कुंज और आसपास के काफी इलाकों में पानी की समस्या से परेशान लोग अब सड़कों पर उतर गए हैं। पानी की पर्याप्त सप्लाई ना

साउथ दिल्ली के वसंत कुंज और आसपास के काफी इलाकों में पानी की समस्या से परेशान लोग अब सड़कों पर उतर गए हैं। पानी की पर्याप्त सप्लाई ना होने की वजह से लोगों ने खाली बाल्टियां लेकर सड़क पर प्रदर्शन शुर कर दिया है। वसंत कुंज के सेक्टर सी-8 के लोगों ने बताया कि वहां पिछले 6 दिनों से पानी नहीं मिल रहा। वहां रहने वाले लोगों ने बताया कि पानी के टैंकर आते हैं पर बड़ी मुश्किलों के बाद पानी नसीब होता है।
बता दें कि, वहां के लोग अब पूरी तरह से पानी के टैंकरों पर निर्भर हो चुके है, जो उन्हें बहुत मेहनत के बाद ही मिलता हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली जल बोर्ड की और से उनके फोन कॉल और ऑनलाइन शिकायतों का कोई जबाव नहीं मिलता।
Delhi Jal Board hasn't supplied even a drop of water in past 6 days. Half of us keep running to DJB to request a water tanker & other half keeps waiting for water tankers. But neither did anyone come to meet us nor did we get any assurance: Jiten Negi, C-8 Vasant Kunj#Delhi pic.twitter.com/dioAKP48SA
— ANI (@ANI) November 15, 2022
वसंत कुंज के रहने वाले जितेन नेगी ने बताया कि हममें से बेहद से ऐसे लोग है जो कि पानी के टैंकर के लिए दिल्ली जल बोर्ड के पास भागते रहते हैं। और आधे पानी के टैंकरों का इंतजार करते रहते हैं। पर न तो कोई हमसे मिलने आता और न ही हमें कोई आश्वासन मिला।
यह भी पढ़ें: Delhi Murder Case: लिव इन पार्टनर की 1500 KM दूर आकर की हत्या, शव के किए 35 टुकड़े










