दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा 24 और 25 नवंबर को पानी, जानें वजह

देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में 24 नवंबर बुधवार की शाम से लेकर 25 नवंबर गुरुवार की सुबह तक पानी नहीं आएगा

देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में आज और कल पानी नहीं आएगा। जानकारी के मुताबिक मेंटिनेंस की वजह से पानी की सप्प्लाई प्रभावित रहेगी।

डीजेवी के मुताबिक, ओखला मेन में सराय काले खां के पास इंटरकनेक्शन का काम चलने की वजह से 24 नवंबर की शाम से 25 नवंबर की सुबह तक पानी नहीं आएगा।

आपको बता दें कि कुछ इलाकों में पानी की सप्प्लाई हलके प्रेशर से होगी। इसकी चपेट में दिल्ली का कैलाश नगर, गांधी नगर, सिद्धार्थ एन्क्लेव, सराय काले खां, लाजपत नगर, जल विहार, मूलचंद हॉस्पिटल, सेवा नगर, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, वसंत कुंज, आंबेडकर नगर, देवली, ओखला, बटला हाउस, दक्षिण पूरी, पंचशील पार्क, शाहपुर जट, कोटला, मुबारकपुर, सरिता विहार, अपोलो, बदरपुर, जैतपुर, जसौला, मदनपुर खादर, जीके नार्थ, डीयर पार्क, मालवीय नगर, श्रीनिवासपुरी, गीतांजलि, जीके साउथ, छत्तरपुर, लोदी रोड कॉलोनी कॉम्प्लेक्स, जोर बाघ, बापा नगर, काका नगर, एनडीएमसी और इससे लगते इलाके शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, द्वारका कमांड टैंक-5 में क़ुतुब विहार लाइन में भी इंटरकनेक्शन का काम होना है। जिसके चलते वहां भी 24 नवंबर बुधवार दोपहर 1 बजे से 25 नवंबर गुरुवार सुबह 5 बजे तक पानी नहीं आएगा।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: राजधानी में थमने का नाम नही ले रहा डेंगू, एक महीने में आए इतने मामले

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!