राजधानी दिल्ली के इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी, देखें लिस्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की सप्प्लाई को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है, दरअसल दिल्ली में कल कुछ इलाकों में पानी नहीं आएगा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की सप्प्लाई को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी 03 दिसंबर की शाम को नहीं आएगा। जानकारी के मुताबिक मेंटिनेंस की वजह से पानी की सप्प्लाई प्रभावित रहेगी।वहीँ अगर पानी आएगा भी तो काफी हल्के प्रेशर से आएगा।
आपको बता दें कि दिल्ली के इन इलाकों में 03 दिसंबर शुक्रवार को पानी नहीं आएगा:
बुड़ैला, जनकपुरी डी ब्लॉक, सागरपुर और उसके आसपास के इलाके, दिल्ली छावनी, आर.के पुरम, कटवारिया सराई, बेर साराई, ग्रीन पार्क, सफदरजंग एन्क्लेव, एसडीए, हौज़ खास, मुनिरका गांव और डीडीए फ्लैट, किशनगढ़, महरौली, जेएनयू, एम्स, आईआईटी, सफदरजंग हॉस्पिटल।
ये भी पढ़े: Omicron ने दी भारत में दस्तक! कर्नाटक में 2 लोग ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित











