भारी बारिश के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर भरा पानी, कई फ्लाइट्स भी की गई डाइवर्ट

राजधानी दिल्ली में बारिश ने अपने रंग दिखाते हुए किया दिल्लीवासियों का बुरा हाल, शनिवार यानी आज सुबह से ही दिल्ली में बादल लगातार बरस रहे हैं

राजधानी दिल्ली में बारिश ने अपने रंग दिखाते हुए किया दिल्लीवासियों का बुरा हाल, शनिवार यानी आज सुबह से ही दिल्ली में बादल लगातार बरस रहे हैं। जिसके चलते राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखी गई है। इसी के साथ दिल्ली की कई सड़कों पर और अंडरपासों में भी जलजमाव की स्थिति देखने को मिली है। 

सड़कों पर पानी भरने की वजह से मोटरसाइकिल, गाड़ियां, रिक्शा आदि पानी में डूबते हुए नज़र आए हैं। जिसकी वजह से लोगों को आने- जानें में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

heavy rainfall in delhi image

इन सब के बीच दिल्ली में एक हैरतअंगेज़ नज़ारा देखने को मिला है, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर भी बारिश के कारण पानी भर गया है। आपको बता दें कि टी-3 टर्मिनल के रनवे के आसपास का सारा इलाका मानों जैसे एक बड़े तालाब में बदल गया हो। कई फ्लाइट्स को जयपुर और अहमदाबाद के लिए डायवर्ट किया गया है।

बता दें कि मौसम विभाग द्वारा 4 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था, जिसमें राजधानी में शनिवार को भरी बारिश होने की संभावना जताई गई थी।

Aadhya technology

ये भी पढ़े: पैसे बचाने के मामले में माहिर होते हैं इन राशियों के लोग

 

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!