दिल्ली-NCR में बदला मौसम, यूपी-उत्तराखंड में हो सकती है तेज बारिश
मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर के लिए मुंबई में भी येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया हुआ है. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना

Weather Update In India: आज कल देश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) के चलते बारिश (Rain) बुहत तेज हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलग-अलग राज्यों के लिए मौसम से जुड़ा अलर्ट की भी जानकारी दी है. हालांकि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अनुमान भी लगाया गया है.
मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर के लिए मुंबई में भी येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया हुआ है. और आज शहर भर में गरज-गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की-हल्की सी मध्यम बारिश की संभावना है. असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी मध्यम तेज बारिश होने का अनुमान लगाया हुआ है.
अब हो सकती है 8 से 11 अक्टूबर तक उत्तराखंड-हिमाचल में तेज बारिश
वहीं एक और, पूर्वी राजस्थान में लगातार 8 से 11 अक्टूबर तक बारिश होने का अनुमान भी लगाया गया है | हालांकि देखा जाये तो 10 और 11 अक्टूबर को नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी गिरावट और बारिश के साथ-साथ बादलों का गरजना भी जारी रहेगा. इसके साथ ही 8 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बताई जा रही है.
क्या आप जानते है की मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है. वह के लोगों को नदियों और पहाड़ों के राज्यों में जाने से बचने की सलाह भी दी है. मिलनाडु (Tamil Nadu), रायलसीमा, कराईकल में भी बारिश होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है.
दिल्ली-एनसीआर में आज फिर बदला मौसम
आज अगर दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) की बात करें तो यहां पर भी मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार रात को रिमझिम-रिमझिम सी बारिश देखने को मिली. आज भी मौसम को देखते हुए बारिश का अनुमान लगाया गया है की दिल्ली में आज भी हो सकती है बहुत तेज़ बारिश।
यह भी पढ़े: Youtuber से मिलने 300 किमी साइकिल चलाकर पंजाब से दिल्ली आया छात्र










