मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से लोगों को मिली तप्ति गमी से राहत

दिल्ली कि तप्ति गर्मी से लोग परेशान थे लेकिन अब सोमवार सुबह मौसम द्वारा अचानक करवट ले ली गयी है जहां कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है

दिल्ली कि तप्ति गर्मी से लोग परेशान थे लेकिन अब दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह मौसम द्वारा अचानक करवट ले ली गयी है जहां दिल्ली NCR के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में इस झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और मौसम खुशनुमा भी हो गया है।

बता दें कि बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी अब आ गयी है जहां मौसम विभाग की मानें तो 22 जून तक तापमान 38-39 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच बना रहने कि संभावना जताई है। बताया ये भी जा रहा है कि गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात का असर भले ही कम हो गया है, लेकिन शुक्रवार से इसका व पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-NCRमें भी देखने को मिला है जहां शनिवार को भी शाम को दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला था और तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। साथ ही इससे लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई है और इससे पहले शुक्रवार को भी दोपहर बाद मौसम ने करवट ली थी।

बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में मिला जाम

हालाँकि, दिल्ली में सुबह हुई बारिश के बाद से ही कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की खबरें भी सामने आयी हैं जिसमे सुबह के वक्त लोग घरों से ऑफिस के लिए निकल रहे थी और इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में बारिश की वजह के ट्रैफिक की रफ्तार कम हो गई है और दिल्ली के महिपालपुर में ट्रैफिक की रफ्ता थम गई थी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!