दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू आज से जारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगी वीकेंड कर्फ्यू से छूट
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर राज्य सरकारों ने अपने राज्यों में अलग-अलग पाबंदियां लगा रखी है।ताकि देश में पिछले साल की तरह लॉकडाउन ना लगाने पड़े।

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर राज्य सरकारों ने अपने राज्यों में अलग-अलग पाबंदियां लगा रखी है।ताकि देश में पिछले साल की तरह लॉकडाउन ना लगाने पड़े। इसलिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एहतियात बरत रहे हैं और अपने राज्यों में कुछ पाबंदिया लगा रखी हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी दिल्ली में कई पाबंदियां लगा रखी है। जिनमें वीकेंड कर्फ्यू भी शामिल है। ये कर्फ्यू राजधानी में शनिवार और रविवार को लगाया जाता है। जिसमें लोगों के बाहर जाने पर पाबंदी होती है। दिल्ली सरकार ने कुछ ही लोगों को इस वीकेंड कर्फ्यू के तहत छूट दी है।
- इमरजेंसी व आवश्यक सेवा के लिए काम कर रहे अधिकारी
- भारत सरकार के अधिकारी
- जज, एडवोकेट, कोर्ट या ट्रिब्यूनल में काम करने वाले कर्मचारी (आइ कार्ड दिखाने पर)
- दूतावास में काम करने वाले अधिकारी5. डाक्टर, नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ, मेडिकल आक्सीजन सप्लायर, डायग्नॉस्टिक सेंटर व टेस्ट लैब के कर्मचारी, सफाई कर्मचारी और सिक्योरिटी कर्मचारी
- किसी भी परीक्षा देने जा रहे छात्र को एडमिट कार्ड दिखाने पर मिलेगी छूट
- कोविड जांच के लिए जाने वाले लोगों को मिलेगी छूट
- इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया कर्मी
- शादी समारोहों में शामिल होने वाले 20 लोगों को मिलेगी छूट
कोरोना के चलते लोगों की बढ़ती आवाजाही को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगाया है। इन्हीं कुछ लोगों को कर्फ्यू से छूट दी गयी है। बाकी सभी को शनिवार रविवार घर पर ही रहना होगा। आज से राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू जारी है। जो सोमवार सुबह 5 बजे खुलेगा।
ये भी पढें :दिल्ली पुलिस ने किया हथियार तस्करों को गिरफ्तार, कई पिस्टल और कारतूस बरामद