कार और स्कूटी सवार पर आ गिरा सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर लोहे का पाइप, हालत गंभीर

पुलिस के चलते स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल है जिसका अभी इलाज चल रहा है। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा दिया गया है

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां दिल्ली के सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे गुरुवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया जिसका कारण है की मेट्रो स्टेशन से लोहे का भारी भरकम पाइप अचानक नीचे गिर पड़ा और इसकी चपेट में रोड़ पर चल रही कार और स्कूटी आ गए, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं स्कूटी सवार इस घटना में घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में सीधा भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद ही स्टेशन के नीचे लोगों का जमावड़ा लग गया और ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई।

बता दें कि ये सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर भी वहां पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। पुलिस के चलते स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल है जिसका अभी इलाज चल रहा है। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा दिया गया है और लोगों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलवाया गया था।

दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरा, मौत की आशंका और दो घायल

हाल ही में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है जहां बताया जा रहा है की गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिर गया। साथ ही इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और हादसे में एक व्यक्ति की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि मलबे में दब कर दो लोग घायल भी हुए हैं। फिलहाल, पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और सड़क को बंद कर दिया गया है। वही दुर्घटना के बाद से इस लाइन में मेट्रो ट्रेन को फिलहाल सिंगल लाइन से संचालित किया जा रहा है। जानकारी के चलते, गुरुवार को दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर ही ये हादसा हुआ है और बताया जा रहा है कि स्टेशन का एक हिस्सा गिर गया।

Khai-Lagai-Calculator

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!