ज्वाला पुरी में PWD का बोर्ड गिरने से तीन लोग इसकी चपेट में आये, 1 की मौत

बता दें की इस हादसे में तीन लोग इसकी चपेट में आ गए है और मिली जानकारी के अनुसार एक की सीधा मौके पर ही मौत हो गई

हाल ही में एक खबर राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट थाना इलाके से सामने आई जहां ज्वाला पुरी में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमे इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, मिली जानकारी के चलते ज्वला पुरी में PWD का बोर्ड का काम चल रहा था और तभी इस दौरान बोर्ड लगाते समय बोर्ड का बेल्ट टूट गया, जिससे बोर्ड सीधा नीचे गिर गया।

बता दें की इस हादसे में तीन लोग इसकी चपेट में आ गए है और मिली जानकारी के अनुसार एक की सीधा मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान त्रिलोक सिंह के रूप में ही हुई है, जो ठेकेदार ही बताया जा रहा है। जबकि दो मजदूर घायल हो गए, जिन्हे अब उपचार के लिए नजदीक के ही संजय गांधी अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है।

बहन पर गलत कमेंट करने पर लड़कों के दो गुट आपस में भिड़े

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक लड़की पर कमेंट करने को लेकर लड़कों के दो गुट आपस में ही भिड़ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडों के अलावा भी पथराव हुआ। साथ ही कुछ लोगों द्वारा गोली चलने का आरोप लगाया गया और इस हमले में दोनों ओर से चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। ऐसे में घायलों को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया है।

बता दें की बवाल की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गए और खुद जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर जॉय टिकी भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद छानबीन करते हुए पुलिस उपायुक्त द्वारा गोली चलने की बात से इंकार किया है और उनका कहना है कि दोनों गुट के लड़के एक ही समुदाय के हैं और बवाल में चार लड़के जख्मी हुए हैं।

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Exit mobile version