सरिया और एक पाइप से बना पटाखों का नया ‘विकल्प’ आखिर क्या है ये चीज?
जैसा की आपको पता है कि राजधानी दिल्ली में पटाखों पर बैन लगा दिया गया है यहाँ तक की इन्हे बाजाने पर छह महीने की सजा भी रखी गई है

जैसा की आपको पता है कि राजधानी दिल्ली में पटाखों पर बैन लगा दिया गया है यहाँ तक की इन्हे बाजाने पर छह महीने की सजा भी रखी गई है। इसके बावजूद आपको अगर आपको पटाखे फूटने की आवाज आ रही है? अगर हा तो इसकी 2 वजह है पहली यह है कि पटाखे बैन होने से पहले लोग खरीद चुके है या तो दूसरी तरफ लोगों ने पटाखे की आवाज निकालने वाला जुगाड़ ढूंढ लिया है।
इस जुगाड़ को देसी भाषा में ‘नाल’ कहा जाता है। इसे एक सरिये और लोहे की मदद से तैयार किया जाता है बता दें कि दिल्ली एनसीआर में लोग पटाखे बैन होने से पहले इसका इस्तेमाल कर रहे है बता दें कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोग खुलेआम नाल का इस्तेमाल करते हुए दिख जायेंगे। इस नाल से पटाखे जैसी आवाज निकालने के लिए दो चीजों की जरुरत होती है। पहला सरिये और पाइप से बना हुआ जुगाड़ और दूसरा पटाखों में इस्तेमाल होने वाले बारूद में डलने वाली चीज़े।
आपको बता दें कि इसे आम भाषा में गंधक और पोटाश बोलते है वही, साइंस की भाषा में इसे सल्फर और पोटेशियम बोलते है दिल्ली में कुछ जगहों पर लोग इस चीज़ के जरिये पटाखा फोड़ने जैसी आवाज निकालते दिख जायेंगे। हमने उनसे पूछा की ये कहा से लाये है? कुछ लोगों ने तो बात टाल दी और कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने सरिये और पाइप से इसे वेल्डिन वाले से बनवाया है। लोग इसे पटाखों के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर रहे है लेकिन इसमें विस्फोट के लिए इस्तेमाल हो रही चीजें वही हैं जिससे पटाखे बनाए जाते हैं।
ये भी पढ़े: यहां मिल रहे है गुप्त कोड से पटाखे, बस बताना होगा अपना नाम, जानिए पूरी खबर










