व्हाट्सएप बंद करेगा फ्री सर्विस | जानिए क्या है वजह

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए यह अहम खबर है। इस साल यूजर्स के लिए फ्री सर्विस के बंद होने की उम्मीद है। गूगल पहले ही इस बात के संकेत दे चुका है। व्हाट्सएप पर ज्यादा से ज्यादा यूजर्स अपनी चैट के बैकअप को क्लाउड स्टोरेज में सेव करते हैं। वर्तमान में यह सेवा निःशुल्क है।

नई दिल्ली | 19 जनवरी, 2024: व्हाट्सएप एक मैसेजिंग ऐप है। इस ऐप पर हर दिन लाखों यूजर्स एक-दूसरे को मैसेज भेजते हैं। ज्यादातर यूजर्स अपनी चैट, फोटो और वीडियो का फ्री में बैकअप लेते हैं। यह बैकअप गूगल के क्लाउड स्टोरेज में सेव होता है। लेकिन यह बैकअप सेवा लंबे समय तक मुफ्त नहीं होगी। इस साल यूजर्स को इसके लिए भुगतान करना पड़ सकता है। गूगल इस बात के संकेत पहले ही दे चुका है। निर्णय अभी तक घोषित नहीं किया गया है।

यहं भी पढ़ें:- Rama steel tubes: रामा स्टील ट्यूब्स ने शानदार प्रदर्शन किया, 50 रुपये से सस्ता पेनी स्टॉक खरीदा

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!