चाचा को मरते देखा, तो हमलावरों के पीछे दौड़ा और फिर हुआ कुछ
देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली के जश्न में डूबा घर के सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मातम दरवाजे पर इंतजार कर रही है. शाहदरा

देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली के जश्न में डूबा घर के सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मातम दरवाजे पर इंतजार कर रही है. शाहदरा इलाके में डबल मर्डर कांड ने दिल्ली को हिला कर रख दिया है. दिवाली के दिन घर के बाहर खड़े होकर पटाखे फोड़ रहे आकाश नाम के युवक और उनके भतीजे ऋषभ को दो हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं, इस हमले में आकाश बेटा जो घर के अंदर था, गोली लगने से वह काफी घायल हो गया.
Farsh Bazaar double murder cctv
A man and his cousin shot dead while celebrating Diwali. #delhimurder #DelhiPolice #Delhicrime pic.twitter.com/Z8b4iFkS3f— Shehla J (@Shehl) November 1, 2024
इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सभी के सामने आया है. इस वीडियो में आप देख सकते है कि हमलावर आकाश को गोली मारने के बाद भागते हैं. जिसके बाद ऋषभ हमलावरों के पीछे भागता है. उसपर हमलावर उसे भी गोली मार देते हैं. अगर, वह उनके पीछे नहीं जाता तो, उसकी जान बच जाती. जैसा कि वीडियो में दिखता है कि गोली मारने के हमलावर बाद स्कूटी से भाग जाते हैं. तभी पास में सबकुछ देख रहा ऋषभ बिना कुछ सोचे उनके पीछे भागने लगता है. तब वे बचने के लिए इस पर गोली गोली चला देते हैं.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
जानकारी से पता चला है कि दिल्ली पुलिस भी एरिया की फुटेज निकल रही है. इस मामले में घर के चार सीसीटीवी कैमरा का फुटेज कब्जे में लिया है. जिसके साथ ही पुलिस वहां लगे कैमरा फुटेज इकट्ठा कर रही है. पुलिस ने बताया कि घर के बाहर किसी भी तरह की गतिविधि को जनाने के लिए पहले से कैमरे लगाए गए हैं. यानी कि घरवालों को पहले से ही भनक थी. पुलिस को शक है कि रंजिशन इस वारदात को अंजाम दिया है.









