पेशाब करने से किया मना तो युवक ने सेना के जवान पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

देश की राजधानी दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र में पेशाब करने से मना करने पर एक युवक ने सेना में कार्यरत व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर

देश की राजधानी दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र में पेशाब करने से मना करने पर एक युवक ने सेना में कार्यरत व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल का नाम प्रवेश सिंह है। हमले से गंभीर रूप से घायल प्रवेश को उसी वक्त सेना के बेस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपित युवक के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। रविवार की देर शाम को करीब 7.30 बजे बिंदापुर थाना पुलिस को मंसाराम पार्क इलाके में एक सैन्यकर्मी पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की सुचना मिली। जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस वहां पर पहुंची। वहां सड़क पर खून बिखरा हुआ था। वहां पुलिस को पीड़ित नहीं मिले।

पुलिस को मौके पर कोई चश्मदीद नहीं मिला
पुलिस ने सूचना देने वाले से बात किया। जिसने कहा कि घायल सैन्यकर्मी को पीसीआर कर्मी बेस अस्पताल लेकर गए हैं। जिसके बाद पुलिस टीम अस्पताल आयी। जहां प्रवेश सिंह का इलाज चल रहा था। धारदार हथियार से हमला होने पर उनके हाथ में गहरे जख्म थे। वह बयान देने की हालत में नहीं थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां से कई साक्ष्य हासिल किए। पुलिस को मौके पर कोई चश्मदीद नहीं मिला। देर रात पुलिस फिर से प्रवेश सिंह का बयान लेने पहुंची।

धारदार हथियार से उसके हाथ पर हमला किया
उन्होंने बताया कि वह सेना में कार्यरत हैं। वह मंसाराम पार्क में रहते हैं। रात में उन्होंने एक युवक को घर के सामने पेशाब करने से मना किया। उतना सुनते ही आरोपी भड़क गया तथा मारपीट पर उतारू हो गया। उसने अपने पास रखे धारदार हथियार से उसके हाथ पर हमला किया और भाग गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित की पहचान हो गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!