दिल्ली में चेकिंग के लिए रोका तो मारी टक्कर, बोनट पर लटका रहा कांस्टेबल
दिल्ली के अशोक विहार सर्कल में तैनात ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल को चेकिंग के लिए कार को रोकना भारी पड़ गया। चालक ने कार रोकने के

दिल्ली के अशोक विहार सर्कल में तैनात ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल को चेकिंग के लिए कार को रोकना भारी पड़ गया। चालक ने कार रोकने के लिए जगह हेड कांस्टेबल को काफी तेज टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हेड कांस्टेबल काफी तेज़ उछलकर बोनट पर आ गिरे।
आरोप इस बात का है कि चालक ने 300 मीटर तक कांस्टेबल को ऐसे ही बोनट पर बिठाकर कार काफी तेज चलाता रहा। पर कार नहीं रोकी। किसी प्रकार पीड़ित कार से उतरने में कामयाब रहा।
हलांकि इस के चलते वह घायल भी हुए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने इन्हें उसी वक्त नजदीक के अस्पताल लेकर गए, जहां उसके इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई। शिकायत पर शालीमार बाग थाना पुलिस ने आरोपित पर मामला दर्ज कर बुराड़ी से गिरफ्तार किया और उसकी गाड़ी जब्त कर ली है।
उत्तरी-पश्चिमी जिला के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हेड कांस्टेबल मनीष कुमार पिछले शुक्रवार को अशोक विहार सर्कल के हैदरपुर प्वाइंट पर शाम को पांच बजे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुकरबा चौक की तरफ जाने वाली सड़क से एक कार आती देख, मनीष ने उन्हें रूकने के लिए बोला। पर चालक ने कार रोकने की बजाए, उन्हे टक्कर मारी, जिससे वह उछलकर कार की बोनट आ गए।
आरोपित ने कार रोकने की जगह बाहरी रिंग से कार रोहिणी की तरफ मोड़ दी। चलती कार में 300 मीटर तक ऐसे ही मनीष बोनट पर लटके रहे। इसी के चलते मनीष ने कार चालक से काफी बार कार रोकने की बोलते रहे, पर कार चालक नहीं माना।
तीन सौ मीटर तक जाने के बाद हेड कांस्टेबल बोनट से उतरने में कामयाब रहे। इस दौरान वह मामूली रूप से घायल भी हो गए। पीड़ित ने घटना के बाद मेडिकल जांच कराई।
आरोपित की शिनाख्त रोहिणी सेक्टर-4 के निवासी से हुई। पुलिस ने इससे बुराड़ी में झारोदा के भगवान पार्क से पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया।









