ठ पर घरवालों ने नहीं दिलाए कपड़े तो घर से भाग गयी नाबालिग, पुलिस ने ढूंढ निकाला
देश की राजधानी दिल्ली के आरकेपुरम थाना पुलिस टीम ने गुमशुदा हुई 13 वर्ष की एक नाबालिग लड़की का पता कर उसके घरवालों

देश की राजधानी दिल्ली के आरकेपुरम थाना पुलिस टीम ने गुमशुदा हुई 13 वर्ष की एक नाबालिग लड़की का पता कर उसके घरवालों के सुपुर्द किया है। पुलिस ने उनके चेहरे पर काफी खुशी लौटाई है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि 9 नवंबर को सुबह नौ बजे के करीब लड़की के गुमशुदा होने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई थी। घरवालों ने पुलिस को बताया कि वह आरकेपुरम सेक्टर-1 के अंबेडकर बस्ती में रहते हैं। उनकी बेटी अचानक गायब हो गई है। काफी ढूंढने पर भी उसका कोई पता नहीं लगा। आरकेपुरम थानाध्यक्ष रविंद्र त्यागी की देखरेख में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और लोकल सोर्स की मदद से पता लगाना शुरू किया था।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि लगभग 3 घंटे की मेहनत के बाद पुलिस लड़की के बारे में पता लगाने में काफी कामयाब हो गई। पूछताछ में इस मामले का पता लगा कि छठ पूजा को लेकर उसके पिता ने नए कपड़े नहीं लेकर दिए। जिस वजह से गुस्से में घर छोड़कर निकल गई थी। पुलिस ने काउंसलिंग करने के बाद लड़की को परिवार वाले को सौंप दिया है।









