युवती ने घर के बाहर शराब पीने से रोका तो आरोपी ने कर दिया चाक़ू से हमला

खजूरी खास थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मारपीट व चाकू मारने का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों...

सोनिया विहार पहला पुश्ता इलाके में एक युवती के मकान के बाहर कुछ युवक शराब पी रहे थे। युवती ने इसका विरोध जताया इसके बाद आरोपी एकदम भड़क गए। आरोपियों ने अचानक युवती पर हमला कर दिया और पीड़िता को जमीन पर गिराकर आरोपी लातों और घूंसों से पीटने लगे।

शोर सुनकर पीड़िता का भाई सूरज सोलंकी बहन को बचाने आया तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। उसको कई चाकू मारने के बाद आरोपी वाह से फरार हो गए। गंभीर हालत में पीड़ित को पहले जग प्रवेश चंद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में उसका इलाज जारी है। खजूरी खास थाना पुलिस ने पीड़िता हेमलता के बयान पर मारपीट व चाकू मारने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता परिवार के साथ गली नंबर-8, पहला पुश्ता सोनिया विहार इलाके में रहती है। अपनी शिकायत में हेमलता ने यह बताया कि रविवार शाम के वक्त उसके घर के सामने कुछ लड़के बैठकर शराब पी रहे थे। हेमलता ने इसका विरोध किया और उसने युवकों को दूसरी जगह जाकर शराब पीने को बोला। इस बात पर युवक भड़क गए और अचानक युवकों ने हेमलता को घसीट लिया और उस पर हमला कर दिया।

पीड़िता का भाई सूरज वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। परिजन सूरज को अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस में मामला दर्ज करने के बाद भी पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही, पीड़िता का परिवार आरोप लगा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कराने की बात कर रही है।

Madhavgarh Farms

यह भी पढ़े: मुंडका इलाके में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!