केजरीवाल क्यों बोले- ‘बॉलीवुड से ज्यादा अच्छी कहानियां ED, CBI में लिखते है’

केजरीवाल ने कहा कि ED, CBI अब फिल्म प्रोडक्शन कंपनियां बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पीएमओ फिल्म प्रोड्यूस करता है और फिर उनकी स्क्रिप्ट...

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शनिवार के दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनीष सिसोदिया पर लगे आरोपों के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि उन्हें, यानी की (मनीष सिसोदिया) को जेल में डाल दो।

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक वॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर (7277972779) भी जारी किया। केजरीवाल ने कहा कि जो लोग योगा टीचर की सैलरी का खर्च उठाना चाहते हैं, वे दिए गए नंबर पर वॉट्सएप मैसेज करके संपर्क कर सकते हैं।

अरविन्द केजरीवाल बोले- PMO फिल्म प्रोड्यूस करता है

केजरीवाल ने कहा कि ED और CBI अब फिल्म प्रोडक्शन कंपनियां बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पीएमओ फिल्म प्रोड्यूस करता है और फिर उनकी स्क्रिप्ट यहां लिखी जाती हैं। और उन्होंने कहा, ‘मैं कहना चाहूंगा कि अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो उसे अरेस्ट करकर जेल में डालो, ये कहानियां बनाना बंद करो, स्क्रिप्ट प्लांट करना अब बंद करो। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि बॉलीवुड से अच्छी कहानियां अब ईडी और सीबीआई के दफ्तरों में लिखी जाती हैं।

भाजपा ने अरविन्द केजरीवाल को बताया ‘DND’
भाजपा ने अरविन्द केजरीवाल पर आज जमकर निशाना साधा। भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि एक डीएनडी राजधानी दिल्ली और नोएडा को जोड़ता है जबकि दिल्ली के अंदर दूसरा डीएनडी अरविंद केजरीवाल हैं। गौरव भाटिया ने अरविन्द केजरीवाल को D- ढोंगी, N- निकम्मा, D- डरपोक बताया। गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविन्द केजरीवाल से सवाल पूछा कि ऐसी क्या है मजबूरी कि आप नफरत करने वालों से नहीं बना पा रहे हो दूरी?

Accherishtey
ये भी पढ़े: नशे में चूर मछुआरे ने अपने गले में लपेट लिया अजगर, देखिए फिर क्या हुआ

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!