कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा में देरी क्यों?….कहां फंसा मामला
चुनाव आयोग ने एक तरफ चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है और दूसरी तरफ कांग्रेस अभी तक दिल्ली की तीन सीटों पर प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है

चुनाव आयोग ने एक तरफ चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है और दूसरी तरफ कांग्रेस अभी तक दिल्ली की तीन सीटों पर प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है|
लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों से उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद भी कांग्रेस ने दिल्ली में अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
पार्टी ने भी घोषणापत्र जारी किया है। दिल्ली में पार्टी के विभिन्न धड़ों के दबावों के कारण कांग्रेस को लोकसभा उम्मीदवारों के चयन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
पार्टी की दिल्ली में प्रतिद्वंद्वी बीजेपी और सहयोगी आम आदमी पार्टी ने भी उम्मीदवारों को घोषित कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर भी संदेह है।
गौरतबल है कि कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच हुए समझौते के अनुसार दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर चार सीटों में आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों को उतारेगी और तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी के उमीदवार लड़ते नज़र आएंगे, कांग्रेस अभी तक इन तीन सीटों पर उम्मीदवारों को तय नहीं कर पाई है|
उम्मीदवारों के नाम की घोषणा में देरी के कारण कांग्रेस पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है|
राजनीतिक मामलों के जानकार विश्लेषक यह बताते हैं उम्मीदवार के नाम की घोषणा में देरी से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि उम्मीदवारों को प्रचार के लिए अपने प्रतिद्वंदी से कम समय मिलेगा |
हालांकि कुछ सूत्रों की खबर है कि कांग्रेस चुनाव समिति की तरफ से उम्मीदवारों के नाम का पैनल बनाया जा चुका है पार्टी के आलाकमान की तरफ से आखरी मोहर लगना बाकी है










