पत्नी ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, मामले का हुआ खुलासा

देश की राजधानी दिल्ली के मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र में एक अरुण नाम का युवक अपनी पूर्व दोस्त और शादीशुदा महिला से संबंध बनाना चाहता था।

देश की राजधानी दिल्ली के मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र में एक अरुण नाम का युवक अपनी पूर्व दोस्त और शादीशुदा महिला से संबंध बनाना चाहता था। महिला के पति को इस मामले की भनक लगी तो उसने पत्नी के साथ मिलकर उसको जान से मार दी। आरोपियों ने मृतक को धोखे से जंगल में बुलाया और लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी पति सुशील कुमार तथा उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का टूटा हुआ फोन और मृतक की 1 चेक बुक, वारदात में इस्तेमाल हुई खून से सनी हुई लोहे की रॉड और आरोपी के पति-पत्नी के खून से सने कपड़े भी मिले।

दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अचिन गर्ग ने कहा कि मृतक अरुण महतो के भाई अनिल ने उसकी गुमशुदगी का मामला 21 मई को रात को लगभग 10 बजे दर्ज कराई थी। अनिल ने कहा था कि उसका भाई 16 मई को दिल्ली आया था तथा 18 मई की रात को करीब 11 बजे उससे बात हुई थी। पुलिस को 22 मई को प्रात: 9.30 बजे पुलिस थाना मैदान गढ़ी, दिल्ली में मैदान गढ़ी तालाब के पास जंगल में एक शख्स का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दिल्ली के मैदान गढ़ी तालाब के पास वन क्षेत्र में, जहां जंगल के अंदर झाड़ियों के नीचे करीब 31/32 साल के शख्स अरुण कुमार मेहतो का शव सड़ी-गली हालत में पाया हुआ। मामला दर्जकर मैदानगढ़ी थानाध्यक्ष अमित कुमार, एटीओ सुनील कुमार, जांच इंस्पेक्टर दीपक पुरोहित व एसआई सौरभ अरोड़ा की टीम ने जांच शुरू की।

पूछताछ के दौरान, मृतक के भाई अनिल कुमार ने कहा कि उसका भाई अरुण महतो अपने घरवालों के साथ पटना, बिहार में रहता था, जहाँ पर वह एल्युमिनियम की दुकान कार्य करता था। वह 16 मई किसी व्यावसायिक काम से दिल्ली आया था और मैदान गढ़ी, दिल्ली में अपने रिश्तेदार नवीन के घर पर रहता था। उन्होंने आगे बताया कि 18 मई को एसआई सौरभ अरोड़ा बातचीत के दौरान उनके भाई अरुण ने उन्हें बताया था कि वह नवीन के साथ मौजूद हैं। अगले दिन से उनके भाई अरुण महतो का मोबाइल फोन लगातार बंद पाया गया। इसके बाद नवीन और अन्य रिश्तेदारों की गहन जांच की गई।

विवाहेत्तर संबंध थे
तकनीकी उपकरणों की मदद से और जांच के चलते पुलिस टीम को सुराग मिला कि मृतक अरुण महतो का सुशील कुमार की पत्नी से विवाहेतर रिश्ते थे। वह नवीन कुमार का मामा है और मैदानगढ़ी इलाके में रहता है। सर्विलांस और तकनीकी विश्लेषण द्वारा कथित सुशील कुमार और उनकी पत्नी को पकड़ लिया।

इस कारण की हत्या
बार बार जाँच के चलते आरोपी सुशील ने इस बात का खुलासा किया कि 18 मई उसने अपनी पत्नी के मोबाइल फोन पर काफी मिस्ड कॉल देखीं। उसे शक होने पर उसने देखा कि मोबाइल नंबर अरुण कुमार का है और उसकी पत्नी का अरुण कुमार के साथ विवाहेतर संबंध था, जो देर रात उसकी पत्नी को बार बार फ़ोन किया करता था। इसलिए उसने अरुण कुमार की हत्या करने का निर्णय किया।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!