जाम से मिलेगा छुटकारा आश्रम पर बन रहा अंडरपास,फरवरी के अंत तक खुलेगा
आश्रम चौक से सरिता विहार की तरफ जाने वाले रास्ते पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।फरवरी के अंतिम सप्ताह तक आश्रम अंडरपास चालू कर दिया जाएगा

रविवार से आश्रम चौक से सरिता विहार की तरफ जाने वाले रास्ते पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। महारानी बाग से सर्विस रोड का भी निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही इस रूट पर आवाजाही करने वाले लोगों के लिए शानदार सड़क तैयार हो जाएगी।
कोविड की वजह से इस अंडरपास के निर्माण में बार बार देरी हो रही थी। देर से ही सही लेकिन अंडरपास अब तैयार हो गया है। फरवरी के अंतिम सप्ताह तक आश्रम अंडरपास चालू कर दिया जाएगा। इससे यहां पर यातायात सुगम हो जाएगा। इससे लोगों को अलग-अलग क्षेत्र जैसे डीएनडी इत्यादि जाने के लिए आसानी हो जाएगी।
मथुरा रोड पर आश्रम अंडरपास के साथ-साथ रिंग रोड पर एक आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन ही बन रहा है जो कि अब जल्द लोगों के लिए पूर्ण रूप से खोल दिया जाएगा।
इससे जिन्हें सीधा बाहर निकलना है वह फ्लाईओवर एक्सटेंशन का प्रयोग करते हुए बिना जाम में फंसे बाहर निकल पाएंगे तो वही जिन्हें भीतर सरिता विहार इत्यादि के तरफ जाना है वह अंडरपास का प्रयोग करते हुए बिना जाम में फंसे निकल जाएंगे।
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रॉनिक बस का ट्रायल रहा सफल, अगले माह तक आएगी 300 नयी बसें










