क्या दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन ? जो आपको जानना चाहिए

आम आदमी पार्टी (AAP) की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने आज भाजपा के केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रपति शासन लगाने की राजनीतिक साजिश रच रही है

आम आदमी पार्टी (AAP) की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने आज भाजपा के केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रपति शासन (president rule )लगाने की राजनीतिक साजिश रच रही है|

कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी एक राजनीतिक साजिश है जिससे उनकी सरकार गिर जाएगी और हमें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला किआने वाले दिनों में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जाएगा लेकिन दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना लोगों के जनादेश के खिलाफ और गैरकानूनी होगा

आम आदमी पार्टी के मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के राष्ट्रपति शासन वाले फैसले का जिक्र भी किया

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा था कि “राष्ट्रपति शासन तभी लगाया जा सकता है जब कोई दूसरा विकल्प न हो ”

कैबिनेट मंत्री आतिश ने सुप्रीम कोर्ट की इसी बात पर जोर देकर कहा कि इसके विपरीत कोई भी कदम राजनीतिक प्रतिक्रिया का प्रतीक होगा|

राष्ट्रपति शासन लगने का प्रावधान

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 239AB का यह प्रावधान उपराज्यपाल को यह शक्ति प्रदान करता है कि वह अपनी समझ के अनुसार उचित प्रशासन के लिए आवश्यक समझे जाने पर राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं।

हालांकि केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले में भी कानूनी स्थिति उन्हें सीएम बने रहने की अनुमति देता है फिर भी जेल के अंदर से कड़े निर्देश दिशा निर्देशों का पालन करना प्रभावी शासन में बाधा उत्पन्न कर सकता है

इसी कारण दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली के निर्वाचित सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच सट्टा की गतिशीलता बनी हुई है

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!