AI की मदद से शव की आंखें खोल खींची फोटो, फिर मिला दिल्ली पुलिस को सुराग
पुलिस ने एआई की मदद के मृतक की आंख खुली हुई फोटो खींची। जिसके बाद उस फोटो को ही सभी थानों और व्हाट्सएप पर भी सीधा साझा किया गया।

देखा जाए तो AI की तकनीक का कुछ लोग गलत इस्तेमाल कर रहे है तो दूसरी तरफ ये बहुत सी लोगों की सहायता भी करता है। ऐसा ही मामला सामने आया है जहां दिल्ली पुलिस द्वारा AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से 14 दिन पहले मिली एक लाश की ही पहचान की और फिर उसके बाद सीधा हत्यारों तक पहुंची। ऐसे में मिली जानकारी के चलते, पुलिस ने एआई की मदद के मृतक की आंख खुली हुई फोटो खींची। जिसके बाद उस फोटो को ही सभी थानों और व्हाट्सएप पर भी सीधा साझा किया गया।
बता दें की इसके बाद दिल्ली पुलिस को फिर एक कॉल आया जिसमें की मृतक के भाई द्वारा शव की पहचान अपने बड़ी भाई के रूप में की और इसके बाद ही पुलिस द्वारा जांच को और तेज की जहां जांच में पता चला कि मृतक का किसी बात को लेकर अपने तीन दोस्तों से बुरी तरह झगड़ा हुआ था।
हालाँकि तीनों द्वारामिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और फिर लाश को दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाइओवर के नीचे जाकर फेंक दिया था। जानकारी के लिए आगे बताया गया कि 10 जनवरी को पुलिस को फ्लाइओवर के नीचे से ही लाश मिली थी और पुलिस को आगे पता चला था कि मृतक की मौत गला दबाकर ही हुई थी।
गली में टहल रहे मासूम बच्चे को पालतू कुत्ते ने बुरी तरह नोच डाला
दिल्ली में कुत्तो के काटने कि खबरे आये दिन सामने आ रही है जहां पालतू कुत्ते बेख़ौफ़ होकर छोटे बच्चों को काट रहे है। ऐसे में इसी से जुडी एक और खबर पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर इलाके से सामने आयी है जहां मंगलवार को दो वर्ष के बच्चे को कुत्ते द्वारा काट लिया गया। बता दें कि यह तब हुआ जब एक महिला अपने कुत्ते को गली में टहला रही थी, इस वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि कैसे कुत्ता बच्चे पर झपट्ट गया और उसके बाद लोगों ने कुत्ते को हटाने की बहुत कोशिश की थी। देखा जा सकता है कि कैसे कुत्ते ने बच्चे का पैर आखिर तक नहीं छोड़ा। वही बच्चे को बचाने के चक्कर में मां गली में गिर गई और लोगों ने जब कुत्ते को मारा तब उसने बच्चे को छोड़ा और फिर माँ और बच्चे को बचा कर उसको घर के अंदर लेजाया गया।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










