दिल्ली के मंगोलपुरी में महिला की हुई दमकल की गाड़ी से कुचल कर मौत

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है जहां एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई है

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है जहां एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई है जिसमे अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन जिस तरीके से पिछले पहिया से कुचलकर महिला की मौत हुई है, उससे मामला शुरुआती जांच में संदिग्ध लग रहा है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की महिला छलांग लगाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के नीचे आ गई। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस की तरफ से नहीं हो पाई है। इसमें फायर डाईरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया की इस तरह की घटना उनकी जानकारी में आई है। उन्हें भी बताया गया कि पिछली पहिया से कुचलकर महिला की मौत हुई है। पुलिस को इन्फॉर्म कर दिया गया है और आगे की छानबीन लोकल पुलिस कर रही है।

एक वीडियो सामने आयी है जहां इस हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग गाड़ी से उतर-उतरकर फायर की गाड़ी के नीचे देखने लगे कि आखिर एक्सीडेंट कैसे हुआ है ? कुछ लोग पहचान के लिए भी नजदीक आकर देख रहे थे। जिसकी वजह से वहां पर भारी मात्रा में भीड़ लगने से ट्रैफिक जाम हो गया। मौके पर लोकल पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस को भी बुलाया गया, जिससे जाम को खुलवाया जा सके।

Tez Tarrar Appयह भी पढ़े: अब दमदार पावर के साथ आ रही है Hero Splendor 125cc, जानिए फीचर्स और कीमत

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!