महिला ने बाथरूम में बच्चे को जन्म देकर घोंटा गला, कूड़े में फेंका

देश की राजधानी दिल्ली के पटेल नगर इलाके में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बता दे, एक घरेलू सहायिका को अपने नवजात

देश की राजधानी दिल्ली के पटेल नगर इलाके में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बता दे, एक घरेलू सहायिका को अपने नवजात बच्चे की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। 26 साल के आरोपी महिला ने अपने नियोक्ता के घर के बाथरूम में बच्चे को जन्म देने के बाद उसका गला घोंट कर उसको मार दिया और शव को कूड़े में फेंक दिया था।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 28 जुलाई को सामने आया जब वेस्ट पटेल नगर में एक फ्लैट के पार्किंग एरिया में प्लास्टिक की थैली में बच्चे का शव मिला। पुलिस को इसकी जानकारी प्राप्त होने पर टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ के चलते, पुलिस को पता चला कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली रोशनी नाम की युवती ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया था, जो 2023 से इस घर में काम कर रही थी।

प्रेमी ने साथ देने से किया इंकार
पुलिस ने कहा कि महिला ने अपनी गर्भावस्था की बात घरवालों से छिपाने के लिए दावा किया था कि उसे पेट फूलने की दिक्कत है। नवंबर 2024 में अपने गांव जाने के चलते उसके एक पुरुष मित्र से शारीरिक संबंध बने थे, जिसके बाद वह गर्भवती हुई। जब महिला को अपनी गर्भावस्था का पता लगा, तो उसने अपने प्रेमी को बताया, पर उसने साथ देने से इंकार कर दिया। महिला की शादी 2019 में हुई थी, लेकिन 2021 में उसका तलाक हो गया था।

जांच में पता लगा कि 26 जुलाई को जब मकान मालिक पार्टी के लिए बाहर गए हुए थे, रोशनी ने बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया। सामाजिक लांछन तथा बदनामी के डर से उसने नवजात का गला घोंट दिया। इसके बाद, उसने शव को एक प्लास्टिक की थैली में भरा तथा इमारत में कूड़ा फेंकने वाली जगह पर डाल दिया।

सफाईकर्मी को मिला शव
2 दिन बाद 28 जुलाई को एक सफाईकर्मी को कूड़ा बीनते वक्त यह शव मिला। मकान मालिक को बताया की, जिन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने रोशनी को मेडिकल जांच के लिए भेजा और पूछताछ शुरू की। 29 जुलाई को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम में नवजात की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

गुरुवार को पटेल नगर थाने में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी से पहले महिला को एलएनजेपी अस्पताल के सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था। पुलिस ने बताया कि कानूनी सलाह के बाद उसका बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाएगा। पुलिस उसके प्रेमी को भी पूछताछ के लिए बुलाएगी और जांच के आधार पर उसे भी गिरफ्तार किया जा सकता है

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!