दिल्ली के द्वारका में दहेज के लिए महिला की हत्या, आरोपी की तलाश जारी
देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का मामला सामने आया है। बता दें, 22 वर्ष की कोमल उर्फ वर्षा नाम

देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का मामला सामने आया है। बता दें, 22 वर्ष की कोमल उर्फ वर्षा नाम की एक लड़की ने 21 अगस्त को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। हालांकि, लड़की के घरवालों ने बताया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया। कोमल की शादी इसी वर्ष 16 अप्रैल को अमन नाम के लड़के के साथ सतग बदू सराय इलाके में हुई थी। कोमल के घरवालों का कहना है कि ससुराल के लोग दहेज के लिए हमेशा उसे परेशान करते थे। उसने यह बात उन्हें भी बताई थी।
कोमल के पिता दिनेश का आरोप है उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग किया जाता था। कोमल का पति अमन तथा ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए हमेशा परेशान किया करते थे और अमन उसको काफी टॉर्चर करता था। 21 अगस्त को अमन ने कोमल को अस्पताल में भर्ती किया था, जहां उसे मृत बता दिया। एसडीएम इंक्वायरी और परिवार के आरोप के बाद पुलिस ने 23 अगस्त को दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घरवालों के बयान लिए जा रहे है।
पुलिस पर लापरवाही के आरोप
मृतक महिला के भाई ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घटना के तीन दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हत्या का आरोपी सरेआम घूम रहा है। ऐसे में सबूतों के साथ छोड़छाड़ हो सकती है। कुछ भी किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इस केस की जांच किसी और अधिकारी को दी जानी चाहिए। लड़की के भाई ने कहा कि घटना के तीन दिन बाद भी उन्हें एपआईआर की कॉपी नहीं मिली है।









